www.tissupor3d.com  | हिंदी

  • Home
  • उत्पाद
  • पृष्ठभूमि

पृष्ठभूमि

TISSUPOR® 3D – 2015 तक अनुकूलित संस्करण
1-परत वाली, घाव की चौकोर ड्रेसिंग (80 x 80 मिमी)

नए संस्करण को आसानी से मनचाहे आकार में काटा जा सकता है। और नए आकार की वजह से, ज़्यादा बड़ी सतह बनाने के लिए कई पैडों को आसानी से एक साथ लगाया जा सकता है।


TISSUPOR® - 2001 तक पहला संस्करण
3-परत वाला, गोल वुंड पैड (2004 से बाज़ार में मौजूद नहीं है)।


धीरे-धीरे ठीक होने वाले और पुराने घाव ज़्यादा बेहतर तरीके से और तेज़ी से ठीक होते हैं

TISSUPOR® 3D को एक बहुविषयक परियोजना में विकसित किया गया था। इसे बर्न में व्यावसायिक शिक्षा और प्रौद्योगिकी संघीय कार्यालय (OPET) के मेडटेक द्वारा शुरू किया गया था। इस परियोजना को ज़्यूरिख में स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (ETH), सेंट गैलन में सामग्री परीक्षण और अनुसंधान के लिए स्विस फेडरल लैबोरेट्रीज (EMPA), वॉटविल में स्विस टेक्सटाइल कॉलेज और फ्लेवा AG और बिस्चॉफ टेक्स्टिल AG कंपनियों द्वारा समर्थित किया गया था।

इस सहयोग की वजह से एक नया विकास हुआ: पहला 3-आयामी वुंड पैड। यह 3 परतों से बना था और इसने मौलिक रूप से घाव भरने की एक बिल्कुल नयी और काफी प्रभावशाली क्रियाविधि को सक्रिय किया।

यह एक बहुत बड़ी सफलता थी। लेकिन इसके अग्रदूत, सबसे पहले एडगर मोरंड, इतने से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने उत्पाद का विकास जारी रखा। उन्होंने इसके प्रभाव में सुधार किये और प्रयोग को ज़्यादा आसान बनाया, जिसकी वजह से वर्तमान में मौजूद 1 परत वाले 3D हाई टेक वुंड पैड का निर्माण संभव हुआ।

 

Tissupor AG | Headquarters

Bogenstrasse 9
9000 St. Gallen | Switzerland

Phone +41 79 607 2248

यह ईमेल पता spambots से संरक्षित किया जा रहा है. आप जावास्क्रिप्ट यह देखने के सक्षम होना चाहिए.
www.tissupor.ch


Tissupor AG | Global Distribution

MidValley
58000 Kuala Lumpur | Malaysia
www.tissupor3d.com


© Tissupor AG | Switzerland